फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Senior Drug Controller inspected the blood bank, it will soon be shifted to a new location

Gurugram News: सीनियर ड्रग कंट्रोलर ने ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, जल्द नए स्थान पर होगा स्थानांतरण

Mon, 12 May 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Senior Drug Controller inspected the blood bank, it will soon be shifted to a new location
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। नागरिक अस्पताल में स्थापित किए नए ब्लड बैंक का सोमवार को ड्रग कंट्रोलर की टीम ने औचक निरीक्षण किया। यह टीम फरीदाबाद से आई थी, जिसमें सीनियर ड्रग कंट्रोलर करण गोदारा समेत तीन ड्रग टीम से लोग पहुंचे और साथ ही नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सरफराज प्रमुख रूप से मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक के संचालन, व्यवस्थाओं एवं लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। जल्द ही ब्लड बैंक को नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि ब्लड बैंक के करीब 50 प्रतिशत उपकरण पहुंच चुके हैं और बाकी उपकरण जल्द उपलब्ध होंगे। निरीक्षण के दौरान टीम ने सैंपल एरिया, कलेक्शन रूम और डोनर एरिया का भी जायजा लिया। साथ ही लोगों के बैठने के लिए काउच समेत अन्य समुचित व्यवस्था करने को कहा। ब्लड बैंक के स्थानांतरण की तैयारी तेजी से चल रही है। निरीक्षण टीम ने नए स्थान की नापजोख की प्रक्रिया और सफाई व्यवस्था की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि ब्लड बैंक को शीघ्र ही नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा जहां और अधिक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

------------------
ब्लड बैंक को बेहतर और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही नागरिकों को और अधिक सुव्यवस्थित ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध होगी। निरीक्षण टीम ने संपूर्ण व्यवस्था को चाक-चौबंद और संतोषजनक पाया है और संकेत दिए हैं कि लाइसेंस का नवीनीकरण शीघ्र ही किया जाएगा। - डॉ. जयभगवान जाटान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed