{"_id":"649b1c6d264c487e1a04d15f","slug":"security-guard-dies-due-to-drowning-in-subway-water-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8401-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सब-वे में भरे पानी में डूबने से सुरक्षागार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सब-वे में भरे पानी में डूबने से सुरक्षागार्ड की मौत
विज्ञापन
फोटो -
पानी निकलने के बाद मिला शव, अब तक दो लोगों की डूबने से हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रशासन के लाख चाहने के बाद भी दिल्ली-जयुपर हाईवे के सब-वे में होने वाले जलभराव से निजात नहीं मिल रही है। मानसून से पहले जीएमडीए ने पूरे दलबल के साथ शहर के 14 प्वाइंट पर मॉक डि्रल करके पानी निकलने का दावा किया था। आलम यह रहा कि दो दिन पहले खेड़कीदौला के सब-वे में भरे पानी में डूबने से सुरक्षागार्ड की मौत हो गई। पानी निकलने के बाद उसका शव मिला।
हल्की सी बारिश होने के बाद पूरे शहर में जलभराव हो जाता है । दिल्ली-जयुपर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास जल भराव का असर पूरे हाईवे पर दिखता है। यहां पर खाड़सा अनाज मंडी के पास एक सब-वे है। जो नाहरपुर रूपा को जोड़ता है। बारिश होने के बाद उसमें जल भराव हो जाता है। बीते साल उसमें एक ऑटो चालक की डूबने से मौत हुई थी। उस दौरान प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे किए थे। उनका कहना था कि वह किसी भी हालत में इन सब-वे में पानी नहीं भरने देंगे। दो दिन पहले हुई बारिश में जल भराव के चलते 55 साल के सुरक्षा गार्ड की जान चली गई।
कैमरे से होती है सुरक्षा
बारिश के बाद पानी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन के पास कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं है। इस दौरान वहां पर मार्शल की तैनाती हो तो लोगों को बचाया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि हमारे सभी कैमरे ऐसे प्वाइंट पर लगे हुए हैं। जिसमें आने-जाने वालों की तस्वीर आसानी से कैद हो जाती है।
विज्ञापन
पुलिस ने जलभराव को लेकर लिखा पत्र
पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्रन ने बारिश के कारण शहर की बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पानी की निकासी की व्यवस्था करने के साथ अंडर पास में जमा होने वाले पानी को भी रोकने के लिए कहा है। इसके साथ ही टूटी हुई सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जाए। जिसके चलते उसका असर ट्रैफिक पर न पड़े।