फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Second merit list will be released today

खुली काउंसलिंग के तहत छात्रों ने महाविद्यालयों में दर्ज कराई उपस्थिति

Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Second merit list will be released today
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत महाविद्यालयों में बची सीटों पर खुली काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जा रहे हैं। गुरुग्राम विश्वविद्यालय संबद्ध जिले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में गत 30 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी, जिसके बाद भी लगभग 20 फीसदी सीटें विभिन्न संकायों में बची हुई हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार को छात्रों की महाविद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराई। जिन छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है, मंगलवार को जारी होने वाली दूसरी मेरिट सूची में उन्हीं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 10 से 11 बजे के मध्य फीस के लिए लिंक जारी कर दिया जाएगा, जिसमें छात्र रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करा सकेंगे, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय के सायं खुले रहने तक फीस जमा करा सकेंगे। 29 सितंबर को उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला पोर्टल को दोबारा से खोला था, ताकि जो छात्र किन्हीं कारणों से 6 सितंबर तक आवेदन नहीं कर सके थे, वह आवेदन कर सकें। इसके अलावा जिन छात्रों को विषयों में बदलाव करना था, महाविद्यालयों में बदलाव करना या अन्य कोई जानकारी आवेदन फार्म में अपडेट करनी थी।
विज्ञापन

उनको मौका दिया गया था। सोमवार को इन सभी छात्रों को महाविद्यालयों में आकर उपस्थिति दर्ज कराई। जिसके बाद अब खुली काउंसलिंग के तहत मंगलवार को दूसरी सूची में उनका नाम शामिल होगा। वहीं, जो छात्र सोमवार को अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए हैं, उनको सीट बचने के बाद तीसरी मेरिट के लिए अपनी उपस्थिति महाविद्यालय में दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि सोमवार को जो छात्र महाविद्यालयों में पहुंचे हैं, उनकी हाजिरी दर्ज कराई है और मंगलवार को मेरिट जारी होगी। मेरिट सूची में शामिल छात्र अपनी फीस जमा कराकर दाखिला ले लें, ताकि सीटों को जल्द ही भरकर पढ़ाई का कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed