{"_id":"6afdf399ef8581a84e0ecb34","slug":"sealing-of-commercial-activities-operating-in-residential-buildings-and-houses-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107802-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिहायशी भवनों व मकानों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिहायशी भवनों व मकानों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सीलिंग
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-1 और गोल्फ कोर्स रोड पर चली कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 और गोल्फ कोर्स रोड स्थित रिहायशी भवनों व मकानों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर बुधवार को नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग ने सीलिंग की कार्रवाई की। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में विभिन्न कार्यालयों, भवनों व इमारतों को सील किया।
डीएलएफ फेज-1 के एफ-17/1 की पहली मंजिल पर सीमेंस ऑफिस, दूसरी मंजिल पर द डांस आर्केड, तीसरी मंजिल पर मेडिटेशन सेंटर व चौथी मंजिल पर स्पा सेंटर को सील किया गया। 17/4 की बेसमेंट में मेटागाइज फैकेड ऑफिस, पहली मंजिल पर यूलिया एस्थेटिक्स एंड वेलनेस, दूसरी मंजिल पर द पैसिथिया स्पालोन और तीसरी व चौथी मंजिल पर कमर्शियल कार्यालय को सील किया गया।
गोल्फ कोर्स रोड पर विभिन्न इमारतों व भवनों में संचालित गेस्ट हाउस्, स्टिल्ट वाले हिस्से में किचन, कमरे व लाउंज, बेसमेंट का इस्तेमाल कमर्शियल काम, कॉन्फ्रेंस रूम, किचन व लाउंज, फिजियोकेयर क्लिनिक, कमर्शियल ऑफिस, इंटीरियर डिजाइनर कार्यालय सील किए गए।
विज्ञापन
रिहायशी भवनों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियाें के खिलाफ सीलिंग की जा रही है। लोगों को पहले ही व्यवसायिक गतिविधियों को बंद करने के बारे में निर्देश जारी किए जा चुके थे। भविष्य में यह कार्रवाई जारी रहेगी। - अमित मधोलिया, डीटीपीई, नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग, गुरुग्राम