फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SDM listened to public problems in solution camp

Gurugram News: एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

Mon, 13 Apr 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
SDM listened to public problems in solution camp
गुरुग्राम। समाधान शिविर में सोमवार को एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को मौके पर आदेश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। लोगों को बिना देरी राहत देना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी के साथ शिविर में पहुंचे और जो भी शिकायत आए, उसका ठोस और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समाधान शिविरों की पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस अवसर पर सीटीएम ज्योति नागपाल, एसीपी सुशीला, एमओ डॉ. अपिला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed