फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scorpio riding youths attacked a group of bike riders

Gurugram: स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बाइक राइडर्स पर किया हमला, सॉफ्टवेयर डेवलपर घायल; 11 लाख की बाइक तोड़ी

Tue, 22 Apr 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 12:14 AM IST
सार

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह पचगांव नाश्ता करने जा रहे बाइक राइडर्स ग्रुप पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले बाइकों को टक्कर मारने की कोशिश की, फिर गाड़ी रोककर मारपीट की। 

विज्ञापन
Scorpio riding youths attacked a group of bike riders
मारपीट करते आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाश्ता करने के लिए पचगांव जा रहे बाइक राइडर्स ग्रुप पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बेसबॉल बैट से हमला करके घायल कर दिया। आरोपियों ने पहले बाइक को पीछे से टक्कर मारकर गिराने का प्रयास किया, इसके बाद बाइकों के आगे स्कॉर्पियो गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


इस हमले में एक बड़ी फूड डिलीवरी कंपनी के सॉफ्टवेयर डेवलपर को गंभीर चोटें आईं हैं। बाइक राइडर्स और राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसमें स्कॉर्पियो सवार युवकों की गुंडागर्दी साफ नजर आती है। स्कॉर्पियो गाड़ी सवार युवकों ने स्टील के बेसबॉल बैट से लगभग 11 लाख रुपये कीमत की कावासाकी जेड-900 बाइक को भी तोड़ दी है। बाइक में पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना को अंजाम देकर आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर भाग गए। बाइक ग्रुप के सदस्य अपने घायल साथी को अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


सेक्टर-46 निवासी हार्दिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बाइक राइडर्स दोस्तों के साथ बीते रविवार की सुबह एंबियंस मॉल साइबर सिटी से पचगांव में नाश्ता करने के लिए निकला था। ग्रुप के सभी दोस्तों के पास महंगी बाइक थी, जब वे द्वारका एक्सप्रेसवे पर चल रहे थे तो काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने उनकी बाइकों को पीछे से टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन बाइकों को टक्कर नहीं लग सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उनकी बाइकों के आगे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी अड़ा दी। स्कॉर्पियो सवार युवकों से बचने के लिए वे द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे वाली सड़क पर एक तरफ रुकने का फैसला किया, ताकि स्कॉर्पियो को रास्ता दिया जा सके। लेकिन स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने अपनी गाड़ी उनके सामने रोक दी और उतरकर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। हार्दिक ने पुलिस को बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवक नशे में थे और उन्होंने सभी बाइक सवारों को पीटना शुरू कर दिया।


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दिल्ली में जिम चलाते हैं। वे गुरुग्राम आते रहते हैं और नशा करके खतरनाक ड्राइविंग करते हैं। इतना ही नहीं जिम में गन कल्चर के गानों पर वीडियो बनाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर इस तरह के काफी वीडियो अपलोड हैं। घायल व उसके दोस्तों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि इस तरह के असामाजिक तत्वों को सबक सिखाया जा सके। उन्होंने इस घटना के वीडियो और फोटो सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाइक सवारों के साथ मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा चुकी है। आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed