{"_id":"69efc1354a8c5cea460d8ffb","slug":"scert-organizes-district-chess-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86141-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एससीईआरटी में जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एससीईआरटी में जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 100 से अधिक सरकारी स्कूलों के करीब 200 छात्र लेंगे भाग, एकाग्रता और निर्णय क्षमता को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय स्कूलों के छात्रों में एकाग्रता, आलोचनात्मक सोच और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से 28 अप्रैल को एससीईआरटी परिसर में एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जिले के 100 से अधिक सरकारी स्कूलों से सातवीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 200 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रत्येक स्कूल से दो छात्रों का चयन किया जाएगा।
एससीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज ने बताया कि शतरंज खेल के साथ मानसिक विकास का प्रभावी माध्यम भी है। नियमित रूप से शतरंज खेलने से बच्चों में योजना बनाने की क्षमता, रणनीतिक सोच और धैर्य का विकास होता है। साथ ही शतरंज जोखिम का आकलन करने और सोच-समझकर निर्णय लेने की आदत को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरुआत एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है, जिसके सफल होने के बाद इसे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लागू करने की योजना तैयार की गई है। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्रों को एससीईआरटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।