फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sambit Patra attends Odisha Utkal Divas as chief guest

Gurugram: संबित पात्रा बोले- 'पुस्तकों में मुगलों को पढ़ाया, उत्कल, कलिंग, जगन्नाथ को स्थान नहीं दिया'

Mon, 10 Apr 2023 08:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Apr 2023 08:09 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में ओडिशा उत्कल दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है कि आज हरियाणा और उड़ीसा एक साथ बैठा है।

विज्ञापन
Sambit Patra attends Odisha Utkal Divas as chief guest
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा व हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अप्रैल 1936 को भारत का पहला भाषा के आधार पर बना राज्य ओडिशा था। राजनीतिक प्रभावों के चलते भारतीय शिक्षण संस्थानों की पुस्तकों में मुगलों को तो पढ़ाया गया, लेकिन उत्कल, कलिंग, जगन्नाथ के विषय को पुस्तकों में स्थान नहीं दिया गया। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कही।

विज्ञापन


वह सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में ओडिशा उत्कल दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। ओडिशा के एक छोटे से गांव से निकलकर भारतीय राजनीति में बड़ा चेहरा बन चुके संबित पात्रा ने हिंदी और ओडि़शी भाषा में संबोधन करके श्रोताओं का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने धार्मिक, आध्यात्मिक ज्ञान से भी परिचित कराया। संबित पात्रा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है कि आज हरियाणा और उड़ीसा एक साथ बैठा है। उन्होंने कहा कि आज जिसे हम बंगाल की खाड़ी कहते हैं, वह पहले कलिंग सागर के नाम से जाना जाता था। जब लोग दूसरे देशों में व्यापार के लिए जाते थे। उससे पहले उत्कल में कई दिन तक उत्सव आयोजित किया जाता था। पात्रा ने कहा कि 56 भोग की परम्परा जगन्नाथ से ही शुरू हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 80 के दशक से गुरुग्राम और फरीदाबाद अस्तित्व में आया। यह दोनों जिले जिस रफ्तार से विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसमें ओडिशा का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में 25 फीसदी स्थानीय और 75 फीसदी आबादी बाहरी है। परिवहन मंत्री ने ओडिशा की तीन संस्थाओं केसीडब्ल्यूए, नीलांचल, जगन्नाथ समिति को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उधर,  कार्यक्रम के सह-संयोजक नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम की तरक्की में ओडिशा के प्लंबर से लेकर कंपनियों के सीईओ तक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा गोपीचंद गहलोत, प्रदेश सचिव ओबीसी मोर्चा उषा प्रियदर्शी और रेलवे बोर्ड पीएसी सदस्य हरविंद कोहली भी पहुंचे। इस अवसर पर केसी डब्ल्यूए के सलाहकार एचके मोहंती, नीलावल सोसायटी के प्रधान जयप्रकाश स्वेन, केसीडब्ल्यूए प्रधान गोबिंद चंद्र बेहरा, नीलांचल सोसायटी के सलाहकार सुजीत नंदा, गणेश पूजा कमेटी के प्रधान दिगांता प्रताप मल्लिक, जगन्नाथ सेवा संघ के प्रधान एपी मलिक, नीलांचल सोसायटी के सदस्य विश्व रंजन, गणेश पूजा कमेटी के सदस्य रंजन बेहरा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed