{"_id":"67f2cc53d726952efc0520f4","slug":"saints-and-mahatmas-have-a-special-place-in-social-upliftment-manohar-lal-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-54712-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक उत्थान में संत महात्माओं का विशेष स्थान : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक उत्थान में संत महात्माओं का विशेष स्थान : मनोहर लाल
विज्ञापन
मनोहर लाल ने पटौदी के आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में धार्मिक ग्रंथों की एक समृद्ध परंपरा रही है। धार्मिक ग्रंथों में जो शिक्षा दी गई है, उसे समझना सभी के लिए सरल नहीं है।
इस स्थिति में हमारे संत महात्मा ही हैं जो हमारे पथ प्रदर्शक होते हैं। जो हमें बताते हैं कि हमारे सामाजिक स्तर के उत्थान के लिए समाज में हमें किस प्रकार का आचरण करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री शनिवार को पटौदी स्थित आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जो संकल्पना की है, जनजागरण के तहत उसमें निरंतर आमजन का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पथ प्रदर्शक बने, हम सभी को अपने सामूहिक प्रयासों से देश को उस स्तर तक लेकर जाना है।
समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की धरती है। यहां का कण कण हमें निरंतर नई प्रेरणा देते हुए हमारा पथ प्रदर्शन करता है। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति अपने मार्ग से भटकता है तो वह हमारे गुरु ही हैं जो हमारा मार्गदर्शन कर पुनः हमें सही राह दिखाते हैं।