फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sadar Bazar shopkeeper fearful of Corona

सदर बाजार के दुकानदार कोरोना से बेखौफ

Sun, 06 Jun 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sadar Bazar shopkeeper fearful of Corona
सदर बाजार में कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने सोमवार से शनिवार तक सम-विषम नियमों के तहत दुकानों को खोलने और रविवार को बाजार को बंद रखने के आदेश जारी किए हुए हैं। लेकिन दुकानदार सरकारी नियमों को ताक पर रखकर रविवार को भी दुकानें खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को सदर बाजार में काफी दुकानदारों द्वारा दुकानों को खोला गया। वहीं अधिकतर दुकानदार शटर के नीचे से ही ग्राहकों को सामान बेच रहे थे। रविवार सुबह 10 बजे के बाद सदर बाजार में अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

रविवार को किराने की दुकानों को ही खोलने के निर्देश दिए गए थे, ऐसे में सुबह किराने की दुकानों को खोला गया। वहीं सदर बाजार में रेहड़ी-पटरी वालों की अच्छी-खासी संख्या नजर आई। सदर बाजार की गलियों एवं मुख्य सड़क पर रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा सामान बेचा जा रहा था। ऐसे में अन्य दुकानदारों के हौसले बढ़ गए। वहीं खुली हुई दुकानों के आगे दुकानदार या उनके कर्मचारी खड़े हुए थे, ताकि पुलिस टीम या नगर निगम की टीम आने पर एकदम से शटर को बंद करके ताला लगाया जा सके। लेकिन रविवार को सदर बाजार में न तो पुलिसकर्मी दिखे और न ही नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोई दौरा किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद दिखाई दी पुलिस टीम
सदर बाजार में रविवार को दुकानें सुबह से ही खोली गई थी, लेकिन रोजाना बाजार खुलने के साथ ही गश्त करने वाली पुलिस टीम रविवार को सदर बाजार में दिखाई नहीं दी। जिस कारण काफी दुकानदारों ने दुकानें खोल ली। दोपहर ढाई बजे पुलिस टीम सदर बाजार पहुंची। ऐसे में दुकानदार एकाएक दुकानों के शटर नीचे करते एवं दुकानों को बंद करते दिखाई दिए। हालांकि पुलिस टीम ने दुकानदारों को दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed