फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ryan and Nityant hit centuries to help Lady Florence School beat

Gurugram News: रेयान और नित्यंत के शतकों से लेडी फ्लोरेंस स्कूल चित

Mon, 20 Apr 2026 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ryan and Nityant hit centuries to help Lady Florence School beat
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले के फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए फ्यूचर चैंप्स 5.0 लीग मैच में समर फील्ड्स स्कूल ने लेडी फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल को 168 रन के बड़े अंतर से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समर फील्ड्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 301 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेडी फ्लोरेंस मात्र 133 रन पर ऑल आउट हो गई।

समर फील्ड्स से रेयान ने मात्र 46 गेंदों में 102 रन बनाए। नित्यंत कश्यप ने सिर्फ 34 गेंदों में 101 रन ठोक दिए। अथर्व ने भी 50 रन की अर्धशतकीय खेली। लेडी फ्लोरेंस से अवनीश पंवार ने 2 विकेट लिए। लेडी फ्लोरेंस से भव्य गुज्जर ने 39 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। अवनीश पंवार ने 28 रन का योगदान दिया। समर फील्ड्स से कृष्ण सिंह ने 2 विकेट झटके। वहीं रिहान आनंद, अबीर, शौर्य और सक्षम को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed