फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RWA again protested against offering Namaz in the open

खुले में नमाज पढ़ने का आरडब्ल्यूए ने फिर किया विरोध

Fri, 15 Oct 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
RWA again protested against offering Namaz in the open
सेक्टर 47 में खुले में नमाज पढ़ने वालों का विरोध करते हुए आरडब्ल्यूए के लोग। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-47 में खुले स्थान पर नमाज पढ़ने के विरोध का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सामुदायिक केंद्र में आरडब्ल्यूए के बुलाने पर लोग एकत्रित हुए। उसके बाद वे भजन कीर्तन करते नमाज पढ़ने वालों के पास तक जाना चाहते थे लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें बीच में रोक लिया। नमाज खत्म होने के बाद दोनों पक्ष के लोग वापस अपने घर चले गए।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील यादव कहते हैं कि रेजीडेंट की ओर से इस सेक्टर में नमाज पढ़ने का विरोध किया जा रहा है। बीते चार शुक्रवार से लोग सामुदायिक केंद्र में एकत्रित होते हैं और मौके पर पहुंच कर अपना विरोध दर्ज कराते हैं। दोपहर बारह बजे के आसपास लोग यहां एकत्रित हुए। वहां से ऑडियो बजाते हुए भजन कीर्तन करते मैदान में पहुंचे। लोगों के हाथों में तख्ती थी। जिस पर खुले में नमाज पढ़ने वालों के लिए विरोध दर्ज था।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की हुई थी बैठक
प्रशासन इस मामले को तेजी से सुलझाने में जुटा है। बुधवार को दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। आरडब्ल्यूए के प्रधान सुनील यादव ने बताया कि नमाज पढ़ने वालों को सेक्टर से कुछ दूरी पर खाली स्थान पर नमाज पढ़ने के लिए स्थान की जानकारी प्रशासन को दी गई है। जबकि दूसरे पक्ष के लोग इस बात पर अड़े हैं कि वह नमाज कहां पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मुख्यमंत्री दरबार तक
सेक्टर-47 में नमाज पढ़ने का विरोध होने पर एक पक्ष के लोग कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की है। इसमें उन्होंने नमाज पढ़ने के लिए जगह की बात की और आरडब्ल्यूए की ओर से हो रहे विरोध की बात कही है। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि जल्द ही कोई विकल्प निकाला जाएगा।

सेक्टर-47 में नमाज पढ़ने वालों का कुछ लोगों ने विरोध किया। उनको बीच में रोका गया था। शांतिपूर्वक नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने-अपने घर चले गए। मामला प्रशासन के संज्ञान में है। जल्द ही प्रशासन की ओर से कोई निर्णय लिया जायेगा।
- अमन यादव, एसीपी सदर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed