{"_id":"6afdcc44e2f5545eb702839f","slug":"robotics-championship-at-amity-school-140-teams-participate-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107799-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अमिटी स्कूल में रोबोटिक्स चैंपियनशिप, 140 टीमें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अमिटी स्कूल में रोबोटिक्स चैंपियनशिप, 140 टीमें शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-46 स्थित अमिटी स्कूल में बुधवार को नेशनल यंग रोबोटिक्स चैंपियनशिप (एनवाईआरसी-26) के क्षेत्रीय चरण का आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 17 स्कूलों की 140 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।
अमिटी चिल्ड्रन्स साइंस फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। सीएसआईआर-जिज्ञासा के निदेशक आर. पार्थसारथी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 12 तक के छात्रों के लिए अलग-अलग वर्ग थे। जूनियर वर्ग में रोबोट से गेंद उठाना जैसी गतिविधियां हुईं। मिडिल और सीनियर वर्ग में रोबो सॉकर, रोबो वॉर और ड्रोन रेस जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और टेरी के विशेषज्ञों ने मूल्यांकन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या आरती चोपड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।