Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Robotics championship at Amity School; 140 teams participate

Gurugram News: अमिटी स्कूल में रोबोटिक्स चैंपियनशिप, 140 टीमें शामिल

Wed, 18 Nov 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Robotics championship at Amity School; 140 teams participate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-46 स्थित अमिटी स्कूल में बुधवार को नेशनल यंग रोबोटिक्स चैंपियनशिप (एनवाईआरसी-26) के क्षेत्रीय चरण का आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 17 स्कूलों की 140 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।

अमिटी चिल्ड्रन्स साइंस फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। सीएसआईआर-जिज्ञासा के निदेशक आर. पार्थसारथी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 12 तक के छात्रों के लिए अलग-अलग वर्ग थे। जूनियर वर्ग में रोबोट से गेंद उठाना जैसी गतिविधियां हुईं। मिडिल और सीनियर वर्ग में रोबो सॉकर, रोबो वॉर और ड्रोन रेस जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और टेरी के विशेषज्ञों ने मूल्यांकन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या आरती चोपड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed