{"_id":"5ed92b068ebc3e90896a2e0b","slug":"roadways-bus-empty-no-passanger-in-bus-gurgaon-news-noi515211717","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में छूट के बाद भी रोडवेज बस स्टैंड सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में छूट के बाद भी रोडवेज बस स्टैंड सुनसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। अनलॉक-1 में लोगों को मिली छूट व रोडवेज की बसें चलने के बाद भी गुरुग्राम रोडवेज बस स्टैंड सुनसान नजर आ रहा है। दस रूटों पर बसें चलाने के बाद भी यात्री नजर नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन दस लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया गया, लेकिन अधिकतर बसें खाली ही चलीं। हालांकि, रोडवेज की बसों में सोशल डिस्टेसिंग के साथ एक बस में सिर्फ 30 ही यात्रियों को बैठाने का प्रावधान किया गया है। बावजूद इसके भी बसों को चलाने के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं।
दरअसल, लॉकडाउन के पांचवें चरण में रोडवेज की बसों को प्रदेश के विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। आम दिनों में जहां रोडवेज बस स्टैंड से एक दिन में करीब तीस हजार यात्री सफर करते थे, कोरोना काल में बस स्टैंड पर तीस यात्री भी नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, रोडवेज की ओर से दस रूटों पर अलग-अलग समय में बसों का संचालन शुरू किया है, लेकिन बसों को चलाने के लिए रोडवेज को अब यात्री नहीं मिल रहे हैं। लॉकडाउन में फ्री बस चलाने के बाद भी अब रोडवेज के खाते में राजस्व की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
रोडवेज की बसों में अब परिचालक नहीं बजाएंगे सिटी.....
रोडवेज की बसों में अब सिटी की आवाज कोरोना काल में खत्म कर दी गई है। रोडवेज की बसों में अब परिचालक बस को रोकने व चलाने के लिए सिटी का प्रयोग नहीं करेंगे। वहीं, यात्रियों को भी अब काउंटरों से टिकट लेकर ही बस में सवार होना पड़ेगा। सफर के बीच में चढ़ने वाले यात्री को भी परिचालक के पास जाकर ही टिकट लेनी होगी। वहीं बस में सीट नंबर 1, 2, 3 नंबर सीटों पर यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
पहले दिन यात्रियों की संख्या कम ही रही, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
-अन्नू श्योकंद, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।