फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   roadrayes cash with advocate

रोडरेज में वकील के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Tue, 30 Jul 2019 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
roadrayes cash with advocate
गुरुग्राम। फाजिलपुर चौक के पास रोडरेज के दौरान गाड़ी सवार युवक ने वकील के साथ मारपीट की। आरोपी ने डंडे से पीड़ित पर वार किया जिससे उसके सिर और मुंह में चोट लग गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित की चाची के साथ भी दुर्व्यवहार किया और फरार हो गया। लोगों की मदद से जख्मी हालत में वकील राजीव कुमार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर घटना करके फरार हुए आरोपी को आगे चलकर लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी भी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। सोमवार शाम को बादशाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि अब आरोपी की अस्पताल से छुट्टी का इंतजार किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई इसके बाद की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फाजिलपुर गांव निवासी राजीव कुमार (38) पेशे से वकील है। सोमवार को वह अपने चाचा उमेद प्रकाश व उनकी पत्नी को को डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए बादशाहपुर जा रहे थे। जब वह कार से वापस लौट रहे थे तो फाजिलपुर चौक के पास गलत तरीके से ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार चालक ने गाड़ी का बंफर तोड़ दिया। लेट होने के चक्कर में वकील ने इसे अनदेखा कर दिया। इसके बाद वह आगे निकल गया। लेकिन आरोपी चालक पीछे से तेज रफ्तार में कार लेकर आया और उसने फाजिलपुर नाले के पास ओवरटेक कर वकील की कार को रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने वकील की कार से चाबी निकाल ली। आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। राजीव कुमार की चाची जब बीच बचाव के लिए आई तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का देते हुए दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और अपनी गाड़ी से डंडा निकालकर लाया और उसने वकील पर वार कर दिया। राजीव की चाची ने आरोपी युवक का डंडा पकड़ लिया तो उसने मुक्के से वकील के मुंह पर वार कर जिससे उसके दो दांत टूट गए। राजीव को लहूलुहान हालत में कर आरोपी युवक ने धमकी देते हुए कहा कि तुमने गलत आदमी से पंगा ले लिया है आज तो तुम बच गए वरना मैं तुम्हें जान से मार देता, ऐसा बोलकर आरोपी अपनी कार में फरार हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल वकील को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed