फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road in Madhi village in a dilapidated state for two months; villagers facing hardship

Gurugram News: दो माह से जर्जर मढ़ी गांव की सड़क, ग्रामीण परेशान

Thu, 22 Oct 2026 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Road in Madhi village in a dilapidated state for two months; villagers facing hardship
नगीना। खंड के मढ़ी गांव में मुख्य सड़क मार्ग पिछले दो माह से अधिक समय से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और धूल उड़ने से जहां आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं हादसों का खतरा भी बना हुआ है। गांव के सरपंच आबिद ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को इस मार्ग से गुजरने में विशेष दिक्कत होती है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) नूंह के जेई आवेश कुमार ने बताया कि सड़क का बुनियादी काम पूरा कर लिया गया है। तकनीकी अड़चनों को दूर किया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण में तेजी लाकर उन्हें जल्द राहत दी जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed