{"_id":"690df3c0cd2fb1d45000c2a3","slug":"road-accident-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-119129-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार ऑटो रेलिंग से टकराकर पलटा, सिपाही सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार ऑटो रेलिंग से टकराकर पलटा, सिपाही सहित तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ऑटो रेलिंग से टकराकर पलटा, सिपाही सहित तीन लोग घायल
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हालत स्थिर
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मित्रोल गांव के पास एनएच पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक बाबू राम समेत दो सवारी घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार एसवीएसयू में तैनात सिपाही देशपाल और एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अंशुल भी घायल हुए हैं। बताया गया कि तेज रफ्तार में जा रहा ऑटो रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों की हालत अब स्थिर है।