फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Risha Mehta, Jiya Yadav and Suryansh won gold in archery

Gurugram News: रिशा मेहता, जिया यादव और सूर्यांश ने तीरंदाजी में जीता सोना

Wed, 13 Sep 2023 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Risha Mehta, Jiya Yadav and Suryansh won gold in archery
रिशा मेहता, जिया यादव और सूर्यांश ने तीरंदाजी में जीता सोना
विज्ञापन

- गुरुग्राम के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जींद में 12 से 14 सितंबर तक खेली गई 56वीं हरियाणा राज्य स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग के तहत इंडियन राउंड व्यक्तिगत इवेंट में रिशा मेहता ने स्वर्ण पदक जीतकर एसजीएफआई की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। अंडर-17 आयुवर्ग के कम्पाउंड राउंड में जिया यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, व्यक्तिगत इवेंट में सूर्यांश ने स्वर्ण पदक जीतकर एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।

जिला खेल विभाग में तीरंदाजी प्रशिक्षक भगवत सिंह ने बताया कि अंडर-14 आयुवर्ग के कम्पाउंड राउंड के टीम इवेंट में गुरुग्राम टीम ने कांस्य पदक जीता है। अंडर-14 आयुवर्ग के व्यक्तिगत इवेंट में नव्या ने रजत पदक और देवकी ने कांस्य पदक जीतकर एसजीएफआई स्कूल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। अंडर-14 आयुवर्ग के लड़कों के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग के तहत रिकर्व टीम इवेंट में गुरुग्राम टीम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


अंडर-17 रिकर्व राउंड के तहत टीम इवेंट में गुरुग्राम की लड़कियों की टीम ने रजत पदक जीता है। अंडर-17 आयुवर्ग कम्पाउंड राउंड गुरुग्राम की लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। व्यक्तिगत इवेंट में जिया यादव ने स्वर्ण पदक, तन्वी जैन ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। अंडर-19 आयुवर्ग कम्पाउंड राउंड के तहत गुरुग्राम के लड़कों की टीम ने रजत पदक जीता। लड़कियों की टीम ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। व्यक्तिगत इवेंट में खुशी ने कांस्य पदक जीतकर एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed