फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Retired soldier was cremated in his native village

रिटायर्ड फौजी का पैतृक गांव में हुआ दाह संस्कार

Wed, 06 Oct 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier was cremated in his native village
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क में चार हत्याओं के आरोपी राव राय सिंह का अंतिम संस्कार रेवाड़ी में उसके पैतृक गांव कोसली में हुआ। अदालत की ओर से आठ घंटे के लिए उसकी पत्नी को पुलिस सुरक्षा के साथ अंतिम संस्कार में शामिल कराया गया। दूसरी ओर विमलेश के वकील ने परिवार में अकेली होने का हवाला देकर 14 दिन की अंतरिम जमानत मांग रखी थी जिसकी सुनवाई के बाद बुधवार को अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश ने बुधवार को जमानत याचिका रद्द कर दी है।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क में हुई चार हत्याओं के आरोपी राव राय सिंह ने मंगलवार की अल सुबह जेल में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी, जिसके साथ उसी आरोप में जेल में बंद उसकी पत्नी विमलेश के वकील ने अदालत में उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार की दोपहर को 14 दिन की अंतरिम जमानत के लिए याचिका डाली थी। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश जसबीर की अदालत ने इस मामले में दोनो पक्षों को सुना। पीड़ित पक्ष की वकील डॉ. अंजू नेगी रावत ने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। इसके बाहर आने से जांच प्रभावित हो सकती है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंतरिम जमानत की याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर राव राय सिंह की पत्नी विमलेश को पुलिस टीम पांच बजे लेकर उसके पैतृक गांव कोसली गई थी। बारह बजे रात उसे वापस लेकर भोंडसी जेल पहुंच गई है। इस दौरान महिला पुलिस बल भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक, भोंडसी, गुरुग्राम
पुलिस ने दोबारा से लिए फिंगर प्रिंट
चार लोगों की हत्या के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस की ओर से जांच में लापरवाही दिखाई गई थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष की वकील ने मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी । पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह जांच में कोताही बरत रही है। इस पर पुलिस की ओर से अदालत में दी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस ने आरोपियों के बेटे आनंद यादव का लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए रोहिणी की फोरेंसिक लैब से 12 अक्तूबर का समय ले रखा है। साथ ही यह भी बताया कि मामले की जांच में फोरेंसिक टीम ने मौके के दोबारा से फिंगर प्रिंट लिए हैं।
विधि की आवाज आई वापस, बाबा का नाम सुनकर सहम जाती है मासूम
मामले की जांच कर रही एसआईटी की माने तो विधि की आवाज वापस आ गई है। बोलती है कि याशिका का बाबा आएगा तो मारेगा। बाबा का नाम सुनकर ही वह सहम जाती है। बच्चों में वह घुल-मिल गई है। उसके जेहन में सारी बात आ चुकी है। उसे अब काउंसलिंग की जरूरत है। बता दें कि विधि पर भी आरोपी ने वार किया था। वह गंभीर रूप से घायल थी। 14 दिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के बाद इस समय अपने रिश्तेदार के पास है। थोड़ा हालात सामान्य होने के बाद उसे काउंसलिंग के लिए गुरुग्राम लाया जाएगा।

छठे दिन भी जारी रहा धरना, मामले की जांच सीबीआई करे
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में चार लोगों की हुई हत्या के मामले में जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग को लेकर मृतक के परिजनों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। मृतक सुनीता के भाई अशोक यादव ने बताया कि राव राय सिंह की मौत के बाद मामले की और गहनता से जांच करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई की जांच कराई जाए। बता दें कि मृतक के परिजन पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए मामले की जांच सीबीआई से कराने को कहा है। मामले की जांच कर रहे एसआईटी के लोग उसके रिश्तेदार के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed