{"_id":"681a43cf0bb797c7ee0c8737","slug":"responsible-people-should-solve-the-problem-of-drainage-and-garbage-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-57033-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जलनिकासी और कूड़े की समस्या से निजात दिलाएं जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जलनिकासी और कूड़े की समस्या से निजात दिलाएं जिम्मेदार
विज्ञापन
- अमर उजाला संवाद में बोले बेगमपुर खटोला गांव के निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी के बेगमपुर खटोला गांव के निवासी जलभराव, सीवर ओवर फ्लो और खुले में कूड़े की समस्या से जूझ रहे हैं। करीब 15 साल पहले इलाके की आबादी शहर का हिस्सा तो बन गई लेकिन नगर निगम से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बारिश के बाद जगह-जगह पर सड़कों पर जलभराव की समस्या हर साल खड़ी हो जाती है। सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर गंदा पानी बहता है। गांव में नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। इससे सड़क और खाली स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को बेगमपुर खटोला गांव में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा। संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते हुड्डा की जमीन पर गांव का सीवरेज और बरसाती पानी भर रहा है। इससे भूगर्भ जल के दूषित होने की खतरा बना हुआ है।
उन्हाेंने बताया कि गांव की मुख्य सड़कों पर सीवर ओवर फ्लो की भीषण समस्या है। 12 महीने गांव की सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। प्राकृतिक ढलान होने से गांव का सीवरेज टिकरी गांव स्थित एसटीपी नहीं जाता है। इसके चलते लंबे समय से गांव किनारे मिनी एसटीपी बनाए जाने की मांग हो रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में नालियों की सफाई के लिए तैनात कर्मचारी नहीं आते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले -
गांव में एसटीपी बनने के बाद ही सीवरेज समस्या का स्थाई समाधान होगा। नगर निगम के अधिकारी गांव में जमीन न मिलने की बात करके टालमटोल कर रहे हैं। - महेश राघव, ग्रामीण
गांव के मुख्य मार्ग बदहाल हो चुके हैं। इसके अलावा गांव की गलियां भी पूरी तरह से जर्जर हो गई हैं। कई बार शिकायत की गई है। समस्या का समाधान होना चाहिए। - रविंद्र , ग्रामीण
गांव में सीवरेज समस्या से लोग परेशान हैं। सड़कों पर पूरे साल सीवर ओवर फ्लो होता है। शिकायत पर अधिकारी जल्द स्थाई समाधान का आश्वासन देकर लौट जाते हैं। - राजू , ग्रामीण
गांव की गलियों और सीवर की नियमित सफाई होती है। जिससे गंदगी फैली रहती है। साथ ही जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने जलभराव की समस्या बनी रहती है। - भिकन राघव, ग्रामीण