{"_id":"668b172660ce4f7a1e09c864","slug":"residents-of-antriksh-heights-society-demonstrated-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34423-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी के निवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी के निवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए और मेंटेनेंस एजेंसी पर लगाया तानाशाही करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी के निवासियों ने आरडब्ल्यूए और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान आरडब्ल्यूए पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में बिना चुनाव के आरडब्ल्यूए गठित कर दी गई है जिसमें स्वयं बिल्डर भी पदाधिकारियों में शामिल है। यहां 1200 फ्लैट्स हैं जिसमें करीब 700 परिवार निवास करते हैं। सोसाइटी में लिफ्ट की स्थिति बेहद खराब है। पिछले दिनों एजी टावर की लिफ्ट फ्री फॉल हो गई थी जिसमें सोसाइटी की 20वीं मंजिल से लिफ्ट पहली मंजिल पर आकर झटके से आकर रूकी। हादसे में लिफ्ट के भीतर फंसी महिला बाल-बाल बची।महिला को करीब 15 मिनट के बाद लिफ्ट से बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि भविष्य में लिफ्ट से संबंधित दुर्घटनाएं और भी हो सकती हैं, ऐसे में लिफ्ट की स्थिति बेहतर करने की जरूरत है। साथ ही सोसाइटी में सफाई व्यवस्था भी बेहाल है।
लोगों ने बिल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सोसाइटी के निवासी पारितोष मिश्रा ने बताया कि सोसाइटी में सुविधाओं की कमी है। लोगों से बिना राय लिए आरडब्ल्यूए का निर्माण कर दिया गया है। आरडब्ल्यूए की मनमानी का खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लिफ्ट में फंसी महिला सविता शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंट एजेंसी द्वारा समय- समय पर मेंटेनेंस चार्ज लिया जाता है परंतु सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लिफ्ट की स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में लिफ्ट में फंसे रहने का डर मन से नहीं निकल पा रहा है। सोसाइटी के लोगों ने जल्द से जल्द सुविधाएं बेहतर करने की मांग की है।