फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rescued the hostage girl from income tax officer's house for six months

Gurugram News: आयकर अधिकारी के घर छह महीने से बंधक युवती को छुड़ाया

Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rescued the hostage girl from income tax officer's house for six months
- राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीसीपी इससे 2 दिन में मांगे विस्तृत रिपोर्ट
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। राष्ट्रीय महिला आयोग ने 19 वर्षीय एक घरेलू सहायिका को गुरुवार को गुरुग्राम के एक आयकर अधिकारी के घर से छुड़ा लिया। यहां उसे कथित तौर छह महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था।

इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीसीपी ईस्ट से दो दिनों के भीतर पीड़िता के बयान पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।मामला तब सामने आया जब आयोग को युवती द्वारा रिकार्ड किया गया एक वीडियो मिला। इस वीडियो में वह मदद की गुहार लगा रही थी। आयोग ने बयान में कहा कि युवती को नौकरी लगवाने वाले एजेंट द्वारा बंगाल से गुरुग्राम लाया गया था और आईटी अधिकारी के घर घरेलू सहायिका के रूप में भेजा गया था। यहां वह पिछले छह महीनों से काम कर रही थी।आयोग ने कहा, युवती को उसकी सेवाओं के लिए न तो भुगतान किया जा रहा था और न ही बाहर जाने या घर जाने की अनुमति नहीं थी। पीड़िता ने एक अन्य घरेलू सहायिका की मदद से वीडियो बनाया।
विज्ञापन




महिला आयोग ने कहा कि वीडियो मिलने और मिशन मुक्ति फाउंडेशन से उसकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी एकत्र करने पर, आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और पुलिस से संपर्क किया।इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन की मदद से गुरुवार को पीड़िता को छुड़ा लिया। फिलहाल युवती को एक आश्रय गृह में स्थानांतरित कर दिया गया और उसका बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed