{"_id":"668b16ae8b23dff2220d12f4","slug":"report-called-on-plaster-falling-water-supply-and-sewerage-in-group-housing-societies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34425-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने, जलापूर्ति और सीवरेज पर रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने, जलापूर्ति और सीवरेज पर रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
डीटीपी ने सर्वे कराने का दिया निर्देश, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्रुप सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज और जलभराव की खामियां दूर करने के लिए डीटीपी प्रवर्तन शाखा ने निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने एक सप्ताह में सर्वे कर इसकी रिपोर्ट विभाग को देने को कहा है। इसके बाद विभाग ऐसी सोसाइटियों का सर्वे कराएगा। विभाग का कहना है कि बिल्डर लोगों की समस्याओं से मुंह नहीं मोड़ सकता है।
जिला योजनाकार अधिकारी प्रवर्तन मनीष यादव ने बताया कि हाल में कई सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने और लिफ्ट खराब होने संबंधी शिकायतें मिलीं थीं। उन्होंने कहा कि सभी बिल्डरों से सोसाइटियों में सर्वे कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में रिपोर्ट मिलने के बाद ऐसी सोसाइटियों की जांच कराई जाएगी। यदि कमी मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज और जलभराव की खामियां दूर करने के लिए डीटीपी प्रवर्तन शाखा ने दिए हैं। बता दें कि डीटीपीई ने तीन दिन पहले 38 बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को बारिश को ध्यान में रखते हुए प्लास्टर गिरने से होने वाले हादसों पर निगरानी से लेकर सोसाइटियों के सभी टावरों को सर्वे कर रखरखाव और रिपेयरिंग कार्य करने के निर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया था बिल्डर प्रबंधन अपनी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में सभी टावरों के फ्लैटों की बालकनी का बारीकी से सर्वे करें, जिसमें देखा जाए कि कहां-कहां से प्लास्टर गिरने की संभावना है। इसके अलावा जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज, जलभराव इत्यादि में खामियां मिलने पर समस्याओं का निपटान कराया जाए।
इन सोसाइटियों को किया गया नोटिस जारी
विभाग ने सेक्टर-106 स्थित सीएचडी गोल्फ एवेन्यू, सीएचडी एवेन्यू सेक्टर-71, सेक्टर-89 स्थित एनबसीसी हाइट्स, सेक्टर-106 पारस डयूज, रहेजा अथर्वा सेक्टर-109, सत्या दा हर्मिटेज सेक्टर 103,तक्षिला हाइटस सेक्टर 37सी, अंसल एस्टेला सेक्टर-103, वाटिका जी-21 सेक्टर-83, वेंबले एस्टेट सेक्टर 50, सेक्टर-109 स्थित एटीएस टुरमेलिन, सेक्टर-103 स्थित इंडिया बुल्स, ओरिस एस्टर कोर्ट, सेक्टर-50 स्थित एसएस हिबिसकस, जीपीएल ईडन हाइटस सेक्टर-70, सेक्टर-48 पार्श्वनाथ ग्रीन विल्ले, ओरिस कारनेशन रेजीडेंसी सेक्टर-85, बीपीटीपी पार्क सीरिन सेक्टर37डी, एसएस दा कोरलवुड एंड अल्मीरिया सेक्टर 88, अलोहा गुड़गांव सेक्टर 57, विपुल लवन्या,बेसटेक पार्क व्यू सेक्टर-92, अंतरिक्ष हाइट्स सेक्टर 84, ब्रिस्क लुंबिनी सेक्टर 109, मैप्सको रोयल एंड पैराडाइज सेक्टर 82, रहेजा वेदांता सेक्टर 108, पार्क प्लेस सेक्टर 54, एम3एम वुडशायर सेक्टर 103, सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा, पारस इरीन सेक्टर-70ए, स्पेज प्रिवी, पीसफुल होम्स सेक्टर 70,सेंट्रल पार्क टू सेक्टर 48, मैप्सको कासाबेला सेक्टर82, टयूलिप आइवरी अपार्टमेंटस, महेन्द्र ओरा सेक्टर-110ए को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है।