{"_id":"64666f81aa90d93b190d36ca","slug":"removed-the-kitchen-built-in-the-toilet-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-544800-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शौचालय में बनाई रसोई को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शौचालय में बनाई रसोई को हटाया
विज्ञापन
बस स्टैंड की दयनीय हालत पर परिवहन विभाग ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित बस स्टैंड की दयनीय हालत की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नूंह परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। बृहस्पतिवार को बस स्टैंड परिसर और शौचालय में चल रहे रसोईघर को हटाकर पूरी सफाई करा दी गई है। मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन विभाग के कार्य प्रबंधक निरंजन कुमार ने बताया कि खबर प्रकाशित होने पर ही उन्हें पता लगा कि शौचालय में रसोई घर संचालित है। यात्री टीन शेड में बिजली करंट है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को विभागीय कर्मचारी नरेश, नियाज मोहम्मद, ताहिर, अमित व गोविंदा के सहयोग से साफ सफाई का कार्य करा दिया गया है। जलापूर्ति के लिए नल लगा दिए गए हैं। बस स्टैंड परिसर में एलईडी लाइट भी लगाई गई है। यात्री स्टैंड में करंट से बचने के लिए बिजली फिटिंग भी नए सिरे से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए सुविधा और व्यवस्था बनाए रखना परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है। किसी भी कर्मचारी की लापरवाही और बस स्टैंड पर अवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फोटो:-1- सफाई होने के बाद शौचालय।