फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Record of new patients broken again in gurugram

फिर टूटा नए मरीजों का रिकॉर्ड, एक दिन में वर्ष के सर्वाधिक 324 नए मरीज आए

Sun, 28 Mar 2021 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Record of new patients broken again in gurugram
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू हो चला है और जिस तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसी तेजी से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। अब तो रोजाना एक दिन में आने वाले नए मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी एक दिन में वर्ष के सर्वाधिक 324 नए मरीज आए जबकि महज 120 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1720 हो गई है।
विज्ञापन

इसमें से 1595 संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि 125 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। कोरोना के आंकड़ों पर गौर करें तो महज तीन सप्ताह में ही सक्रिय मरीजों की संख्या तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 62 हजार 226 पर पहुंच चुकी है, जिसमें से 60 हजार 212 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों में फिर से 35 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि इलाज के लिए मरीजों की पहली पसंद निजी अस्पताल ही हैं, जिसके चलते निजी अस्पतालों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

4583 की हुई जांच
कोविड मरीजों की संख्या भले ही बढ़ गई हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जा रही कोविड जांच की रफ्तार अब भी सुस्त गति से बढ़ रही है। कभी एक दिन में 5 हजार लोगों की जांच हो जाती है तो किसी दिन जांच की संख्या उससे कम ही रहती है। इसी क्रम में रविवार को जिले में 4583 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 4239 की आरटी-पीसीआर व 344 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 25 हजार 138 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 62296 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed