फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   raping nurse by befriending on instagram

इस्टाग्राम पर दोस्ती कर नर्स से दुष्कर्म

Tue, 28 Dec 2021 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
raping nurse by befriending on instagram
गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल की एक नर्स को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि सोशल मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिये युवक से दोस्ती हुई थी, फिर शादी का वादा कर आरोपी ने पीजी बुलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब उसने शादी से इंकार कर दिया है। शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली 32 साल की युवती का कहना है कि वह सेक्टर-40 क्षेत्र में किराये पर रहती है। साल 2019 में वह मेदांता हॉस्पिटल में बतौर नर्स नौकरी करती थी। इस दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अमित नामक युवक से दोस्ती हो गई। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि फतेहाबाद निवासी आरोपी अमित 30 जनवरी 2020 को उसे कन्हई गांव के एक पीजी में ले गया। फिर शादी का वादा किया और इसी झांसे में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार युवती का दुष्कर्म किया। युवती ने इस दौरान कई बार उसको शादी करने के लिए कहा, लेकिन हर बार वह कोई न कोई बहाना बना देता। अब उसने शादी से इंकार कर दिया है। सेक्टर चालीस थाना पुलिस ने धोखा देने व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed