फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ramrani Rathi became the winner by 2696 votes in the Municipal Corporation Ward-34 by-election

नगर निगम वार्ड-34 उपचुनाव में 2696 वोटों से विजेता बनीं रमारानी राठी

Sun, 03 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ramrani Rathi became the winner by 2696 votes in the Municipal Corporation Ward-34 by-election
नगर निगम के वार्ड 34 में हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रमारानी राठी के जीतने के बाद फूलों की माल - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। नगर निगम के वार्ड-34 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमारानी राठी ने 2696 मतों से जीत दर्ज की है। रमारानी राठी ने निर्दलीय प्रत्याशी जिलेसिंह नंबरदार को हराया। रमारानी राठी को 5342 वोट मिले जबकि जिलेसिंह नंबरदार को 2646 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मतगणना की शुरुआत में तो जिलेसिंह व रमारानी राठी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी मतों का अंतर बढ़ता गया।
विज्ञापन

देर शाम रमारानी राठी को 2696 मतों से विजेता घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रचार के दौरान रमारानी राठी के पक्ष में सहानुभूति लहर भी देखने को मिल रही थी, जिसका कहीं न कहीं मतदान में भी फायदा मिला। इससे पहले रविवार को सुबह 8 बजे से शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पहले से कतार में लगे मतदाताओं को देखते हुए कई बूथों पर शाम 04:30 बजे के बाद भी मतदान हुआ।
विज्ञापन

28668 मतदाताओं की बनी थी पर्ची
वार्ड-34 उपचुनाव के लिए प्रशासन ने 12 केंद्रों पर 30 बूथ बनाए थे और प्रत्येक बूथ पर 4 सदस्यीय टीम की ड्यूटी लगाई गई थी। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम सतीश यादव के दिशानिर्देशन में मतदान की शुरुआत से लेकर मतगणना पर कड़ी निगरानी रखी गई। उपचुनाव में वार्ड 34 के 28668 मतदाताओं की मतदान के लिए पर्ची बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 प्रत्याशी मैदान में थे
मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी गई थी। सभी बूथों पर कोरोना बचाव नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। वार्ड-34 उपचुनाव में रमारानी राठी के अलावा जिले सिंह, जगमोहन सिंह व मोहित यादव समेत कुल 4 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें से सिर्फ भाजपा ने ही रमारानी राठी को टिकट देकर मैदान में उतारा था। शुरुआत से रही रमारानी राठी को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। आरएस राठी आम आदमी पार्टी के दक्षिण हरियाणा के कद्दावर नेता रहे थे।

इसलिए भी मजबूत हुई स्थिति
कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पत्नी रमारानी राठी के भाजपा जॉइन करने के बाद आम आदमी पार्टी अपना अलग से प्रत्याशी उतारेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस तरह से कहीं न कहीं भाजपा प्रत्याशी की स्थिति और मजबूत हो गई थी। निर्दलीय उम्मीदवारों में जिले सिंह ही इकलौते प्रत्याशी रहे, जिनसे रमारानी राठी को कुछ हद तक टक्कर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed