{"_id":"5f0b482f8ebc3e63a61f1ed4","slug":"rajsthan-ke-3-cong-vidhayak-jaipur-ravana-gurgaon-news-noi522919916","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम से राजस्थान के कांग्रेस विधायकों ने जयपुर जाना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम से राजस्थान के कांग्रेस विधायकों ने जयपुर जाना शुरू किया
विज्ञापन
तावडू के आईटीसी होटल में राजस्थान नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी ने घुसने की कोशिश करते हुए, बाउंसर ने ?
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरे राजस्थान कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों का जयपुर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार दोपहर तीन विधायक जयपुर के लिए रवाना हुए, जबकि अन्य विधायकों के देर रात या फिर सोमवार सुबह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ रवाना होने की संभावना है।
आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में शनिवार को सचिन पायलट के साथ 22 विधायक आए थे। होटल में शनिवार और रविवार को इन विधायकों से सचिन पायलट के अलावा कोई भी नेता मिलने नहीं आया। सूत्रों के अनुसार इन विधायकों से जयपुर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अन्य नेताओं ने ही संपर्क साधा। इस दौरान वे तीन विधायकों को मनाने में कामयाब हो गए। ये तीनों दोपहर में होटल से जयपुर के लिए रवाना हो गए।
सूत्रों के अनुसार होटल में रुके अन्य 19 विधायकों के रविवार देर रात या फिर सोमवार सुबह जयपुर रवाना होने की संभावना है। दरअसल कांग्रेस आलाकमान ने रविवार को सचिन पायलट से बातचीत होने के बाद सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलवाई है और इस बैठक में पायलट समेत सभी विधायकों को आने का फरमान दिया था। लिहाजा पायलट के साथ-साथ इन विधायकों ने बैठक में भाग लेने का निर्णय लिया है। बैठक में दिल्ली से कांग्रेस के तीन आला नेता भी जा रहे है, लेकिन दिल्ली में मौजूद सचिन पायलट पार्टी नेताओं के साथ हवाई जहाज से नहीं गए। उन्होंने सड़क मार्ग से जयपुर जाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि सचिन पायलट होटल में ठहरे अपने समर्थक विधायकों को जयपुर साथ लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
दिन में होटल के बाहर रही कड़ी सुरक्षा
कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों को आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहराए जाने के बाद दिन में होटल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। होटल प्रबंधन के साथ-साथ हरियाणा पुलिस ने होटल के बाहर एवं आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए। इतना ही नहीं, होटल में किसी भी अनजान एवं गैरजरूरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा होटल के आसपास आईबी एवं सीआईडी के कर्मी भी सक्रिय रहे।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमे 22 कांग्रेस विधायक होटल में शनिवार शाम आए थे। इसके बाद से ही होटल प्रबंधन ने सड़क पर मौजूद गेट पर ही बेरीकेट लगा दिए और यहां सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए थे। सुरक्षाकर्मी रविवार को होटल में आने वाले वाहनों की कड़ी जांच पड़ताल के साथ-साथ उनमें सवार लोगों से पूछताछ करते दिखाई दिए। उन्होंने होटल में उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया, जिनका जवाब संतोषजनक था या फिर होटल के अंदर से फोन से वाहन को भेजने का आदेश दिया गया।
एक कमरे में एक ही विधायक को ठहराया
होटल प्रबंधन ने कोरोना महामारी के मद्देनजर एक कमरे में एक ही विधायक को ठहराया। ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर कमरे में ही दिया गया। विधायक गर्मी दूर करने के लिए स्वीमिंग पुल में भी नहा नहीं पाए और होटल के जिम में कसरत करने का भी अवसर नहीं मिला। क्योंकि जिला प्रशासन ने स्वीमिंग पुल एवं जिम खोलने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। होटल प्रबंधन ने विधायकों को लॉबी में भी साथ बैठने की इजाजत नहीं दी। इस कारण विधायकों ने अधिकतर समय अपने कमरे में टीवी देखकर बिताया। वे टीवी पर राज्य के वर्तमान राजनीतिक माहौल से जुड़ी खबरें देखने में रुचि ले रहे थे।