फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rajasthan's bhagchand is best horse rider

राजस्थान के भागचंद बने सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार

Sat, 15 Feb 2020 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
rajasthan's bhagchand is best horse rider
गुरुग्राम। दस दिनों से चल रही 38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट-2020 का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि घुड़सवार पुलिस आज भी दूरदराज इलाकों में सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य बखूबी निभा रही है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि खेलों का व्यक्ति के जीवन में अहम योगदान होता है। खेलों के माध्यम से एक खिलाड़ी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकता है। समारोह में उन्होंने विजेता टीमों और सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक जीतने वाली तमिलनाडू टीम को भी बधाई दी। प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के सिपाही भागचंद ने सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार की मेवाड़ चैलेंज ट्रॉफी और उनकी घोड़ी जेनी ने बेस्ट हॉर्स के लिए चेतक ट्रॉफी नाम की। प्रतियोगिता में ओवर ऑल बेस्ट टीम सीमा सुरक्षा बल की रही और वह छत्रपति चैलेंज ट्रॉफी विजेता बनी। रनर अप टीम राजस्थान पुलिस रही। घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट में ओवर ऑल प्रथम स्थान बीएसएफ की टीम रही।
विज्ञापन

बेस्ट घुड़सवार रहे सिपाही भागचंद ने शॉ जंपिंग ओपन सिक्स बार, मेंटल हेजार्ड, शॉ जम्पिंग ओपन, क्रॉस कंट्री वन स्टार व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक और क्रॉसकंट्री नोविस व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। बेस्ट हॉर्स रही जेनी शॉ जंपिंग ओपन सिक्स बार, शॉ जम्पिंग ओपन और क्रॉसकंट्री वन स्टार व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर इसकी हकदार बनी। इस प्रतियोगिता में 623 घुड़सवारों और 279 घोड़ों ने 31 स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेने वाली तामिलनाडू टीम ने एक-एक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ हेक्स में ट्राफी जीती। वहीं हरियाणा पुलिस ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य पदक के साथ बेस्ट राइडर महिला वर्ग के लिए, महिला हेक्स स्पर्धा और टेंट पेगिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में ट्राफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed