फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Quarrel for setting pole, four seriously injured

जमीन बंटवारे को लेकर पोल लगाने पर हुआ झगड़ा , चार घायल

Tue, 25 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Quarrel for setting pole, four seriously injured
बादशाहपुर। रविवार दोपहर को गांव रिठौज में जमीन बंटवारे के दौरान पोल लगाने को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रिठोज निवासी बिजेंद्र ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा के परिवार वालों के साथ कुछ समय से कहासुनी चल रही थी। रविवार दोपहर को करीब 12 बजे रामकिशन और उसके साथ करीब आठ लोग हमारी जमीन पर लोहे के पोल लगाने लगे । पीड़ित ने कहा जब इसकी सूचना मुझे मिली, तब मैं मौके पर गया और उन्हें अपनी जमीन पर पोल लगाने से रोकने लगा। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि रामकिशन के साथ आए मोहित और आदित्य के हाथों में जो लोहे के पाइप थे, उन्होंने उससे मुझे मारना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि झगड़े का शोर सुनकर मेरे भाई अजयपाल और वहां पर मौजूद पशु का चारा उतार रहे लड़कों ने मुझे बचाने की कोशिश की तो रामकिशन और उसके साथ आए दूसरे लोगों ने उन्हें भी लोहे के पोल पर टकराकर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आसपास के मौजूद लोग जब एकत्रित होने लगे तो वो लोग धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने खुद ही प्राइवेट एंबुलेंस बुलाकर सोहना के नागरिक अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed