फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PVR Cinemas and two other establishments sealed for non-payment of property tax

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर पीवीआर सिनेमा समेत दो प्रतिष्ठान सील

Wed, 10 Jun 2026 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
PVR Cinemas and two other establishments sealed for non-payment of property tax
पीवीआर सिनेमा और आइरिस ब्रॉडवे मॉल की एक दुकान पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। इनमें सेक्टर-80 स्थित ऐलान मारकाडो मॉल में संचालित पीवीआर सिनेमा और आइरिस ब्रॉडवे मॉल की एक कॉमर्शियल दुकान शामिल हैं।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित प्रतिष्ठानों को कई बार प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निगम ने नियमों के अनुसार सीलिंग की कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से समय पर टैक्स जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की प्रॉपर्टी टैक्स ब्याज माफी योजना का लाभ अभी भी लिया जा सकता है। यह योजना 30 जून तक लागू है। इसके तहत वित्त वर्ष 2024-25 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर लगने वाला पूरा ब्याज माफ किया जा रहा है। ऐसे में टैक्स धारक बिना अतिरिक्त ब्याज के अपना बकाया कर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed