Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Punjabi society raised itself with hard work: Rao Inderjit

पंजाबी समाज ने मेहनत से स्वयं को खड़ा किया : राव इंद्रजीत

Wed, 06 Sep 2023 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Punjabi society raised itself with hard work: Rao Inderjit
जन्माष्टमी पर पंजाबी बिरादरी महासंगठन के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंजाबी समाज ने देश के विभाजन की विभीषिका को झेलने के बावजूद अपनी मेहनत से स्वयं को खड़ा किया और समाज को नई दिशा दी। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कही। वह मंगलवार को पंचनद गुरुग्राम इकाई पंजाबी बिरादरी महासंगठन गुरुग्राम और भारतीय पंजाबी युवा एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में शुभ बैंक्वेट और कन्वेंशन में एक जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम में संबोधन कर रहे थे।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, करनाल के सांसद संजय भाटिया, थानेसर के विधायक व पंचनद हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। स्वामी धर्मदेव ने कहा कि वह जीवन आदरणीय है जो समाज की भलाई में निरंतर कर्मशील हो। जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान बोधराज सीकरी की हनुमान चालीसा पाठ की मुहिम के तहत पाठ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गजेंद्र गोसाईं ने डॉ.अलका सुर और पंडित भीम दत्त के साथ मिलकर व्यास गद्दी से हनुमान चालीसा पाठ का संगीतमय तरीके से आयोजन किया। इस में लगभग 2500 से अधिक लोगों ने 5-5 बार पाठ किया। इसके अतिरिक्त जामपुर शिव मंदिर ईस्ट ऑफ कैलाश में 60 लोगों ने 5-5 बार पाठ किया। बोधराज सीकरी ने कहा कि मुहिम के अंतर्गत 46 स्थानों पर पाठ हो चुका है। अब तक 20867 साधकों ने 3,05,064 बार पाठ किया है। जन्माष्टमी कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर झांकियां भी सजाई गई। संगीत सम्राट संजय नागपाल ने गणेश वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचनद के गुरुग्राम इकाई के प्रधान नरेश चावला, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दीवान दुरेजा, प्रमोद सलूजा, पंजाबी बिरादरी महासंगठन के वरिष्ठ उप प्रधान ओमप्रकाश कथूरिया, रामलाल ग्रोवर, धर्मेंद्र बजाज, राम किशन गांधी, सुरेंद्र खुल्लर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed