{"_id":"64ad9bb8bfcbcb7a720b3cb6","slug":"pumping-capacity-increased-at-main-waterlogged-places-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9492-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जलभराव वाले मुख्य स्थानों पर पंपिंग की क्षमता बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जलभराव वाले मुख्य स्थानों पर पंपिंग की क्षमता बढ़ाई
विज्ञापन
नरसिंह पुर पर अब हुए पांच पंप, मोबाइल पंपिंग सेट का भी विकल्प
रविवार को बारिश के बाद हुए जलभराव को देखते हुए जीएमडीए ने इंतजाम परखे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रविवार को हुई बारिश के बाद शहर में बने भयंकर जलभराव के हालात फिर से न बनें, इसके लिए गुरुग्राम मेट्रोप़ॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने नए सिरे से पंपिंग और जल निकासी के इंतजाम किए हैं। नरसिंहपुर में पंप की संख्या बढ़ाई है। सर्विस रोड पर भी क्षमता बढ़ाने को कहा है। अन्य स्थानों पर भी अतिरिक्त पंप लगा कर क्षमता को बढ़ाया है तो कहीं पर पंपिंग यूनिट ही स्थापित की है। मोबाइल पंपिंग सेट भी वैकल्पिक व्यवस्था में रखे गए हैं।
इस बार सुभाष चौक जलभराव का नया स्थान बना है। वहां पर भी इंतजाम किए हैं। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने शहर में जलभराव वाले प्रमुख स्थानों का दौरा किया। एनएच-48 पर नरसिंहपुर में पिछले वर्ष चार पंप लगाए गए थे, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर पांच कर दिया है। इस स्थान पर पंपिंग क्षमता बढ़ाने के लिए सर्विस लेन में एक और अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश दिया है। भारी मानसून के दौरान बरसाती पानी की जल्द निकासी के लिए नरसिंहपुर के निचले हिस्से से बादशाहपुर नाले तक एक नई राइजिंग-मेन पाइपलाइन भी बनाई जाएगी, जिससे मुख्य कैरिज-वे और सर्विस लेन पर यातायात सुचारू रहे।
सुभाष चौक इस साल शहर में भारी बारिश के दौरान जलभराव के नए बिंदुओं में से एक था। सीईओ ने निर्देश दिए कि सुभाष चौक से बादशाहपुर नाले तक बिछाई गई मास्टर ड्रेन के स्तर की जांच करें और इस खंड पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले को फिर से डिजाइन करने का प्रस्ताव रखा जाए। फिलहाल, जमा बरसाती पानी सुभाष चौक से आगे हीरो होंडा चौक की ओर भी बढ़ता है। अपग्रेडेड ड्रेन डिजाइन से सुभाष चौक से बादशाहपुर ड्रेन की ओर बरसाती पानी के प्रवाह में सुविधा होगी, जो हीरो होंडा चौक पर बाढ़ की समस्याओं का भी समाधान करेगा।
विज्ञापन
सेक्टर-9ए में जलभराव और सीवेज के निपटान के लिए 100 बीएचपी का एक अतिरिक्त पंप सेट स्थापित किया जा चुका है। यहां मुख्य सीवरेज पंपिंग स्टेशन पर अतिरिक्त पंप चलाने की संभावना को भी देखा जाए। मानसून के मौसम में बिजली कटौती की अवधि के दौरान भी पंपिंग स्टेशनों को उनकी पूरी क्षमता तक चलाने के लिए उच्च क्षमता वाले डीजी सेट तैयार किए गए हैं। सूर्या विहार, सेक्टर-9ए में 30 एमएलडी मुख्य पंपिंग स्टेशन पर 750 केवीए डीजी सेट, राजेंद्र पार्क क्षेत्र के लिए इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन पर 320 केवीए डीजी सेट और बेहरामपुर में 50 एमएलडी एसटीपी पर 500 केवीए डीजी सेट स्थापित किए गए है। पावर कट होने की स्थिति में भी पंप चालू रहेंगे ।
शहर में पानी भरने के सभी पुराने स्थानों के अलावा जलभराव की संभावना वाले सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पंपिंग मशीनरी की तैनाती के निर्देश दिए हैं।- पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए