Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Public toilets in poor condition despite an expenditure of 350 crore

Gurugram News: 350 करोड़ खर्च के बावजूद सार्वजनिक शौचालय बदहाल

Thu, 19 Nov 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Public toilets in poor condition despite an expenditure of 350 crore
महिलाओं के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विश्व शौचालय दिवस पर मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली सामने आई है। यह स्थिति प्रशासन के स्वच्छता दावों की पोल खोलती है। हरियाणा की आर्थिक राजधानी में महिलाओं के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं है, जबकि सफाई पर हर साल करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने यह मुद्दा उठ चुका है जिसकी जांच के लिए अलग-अलग कमेटी भी गठित की गई है।


नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में करीब 114 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया है। इनमें से अधिकांश शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है। लगभग 50 शौचालय पूरी तरह कंडम हो चुके हैं। वे उपयोग के लायक नहीं हैं। संयुक्त शौचालयों में महिलाओं के हिस्से वाले अधिकांश कमरों पर ताले लटके रहते हैं। कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। निगम करोड़ों रुपये के रखरखाव और मरम्मत के टेंडर निजी एजेंसियों को सौंपता है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सार्वजनिक शौचालयों में पानी, साबुन, वॉशबेसन और अटेंडेंट का रजिस्टर होना चाहिए लेकिन अधिकांश जगहों पर न तो पानी है और न ही टूटी-फूटी सीटें व गायब टोंटियां बची हैं।
विज्ञापन



यह मामला मेरे संज्ञान में है। इस पर अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है। जल्द ही शहर के शौचालयों को बेहतर बनाया जाएगा।
- डाॅ. पंकज यादव, आयुक्त , नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed