फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prostitution running under the guise of spa busted

स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

Thu, 24 Feb 2022 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Prostitution running under the guise of spa busted
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने बुधवार की रात को अपराध शाखा-31 व महिला थाना पुलिस सेक्टर-51 के साथ मिलकर लोटस स्पा सेंटर में छापेमारी की। जहां पर पुलिस टीम ने मैनेजर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। स्पा संचालक फरार है। पुलिस टीम को इस दौरान मौके पर सात महिलाएं मिलीं। जिनको इस मामले में गवाह बनाया है। महिला थाना सेक्टर 51 की पुलिस ने स्पा संचालक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर चालीस थाना प्रभारी को सूचना मिली कि हुडा सेक्टर-31 के मार्केट में लोटस स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलता है। जिसके बाद मौके पर अपराध शाखा 31 के प्रभारी को टीम के साथ बुलाया गया। सेक्टर 51 महिला थाना की पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस टीम ने हवलदार भगवान को बोगस ग्राहक बना कर भेजा। जिसके पास टीम की ओर से हस्ताक्षर किए हुए पांच-पांच सौ के दो नोट भी दिए गए थे। हवलदार ने ऊपर जाकर टीम को मिस कॉल की। टीम को मौके पर स्पा मैनजर अभिनय निवासी सेक्टर-55, नोएडा मिला। जिसने बताया कि स्पा संचालक दीपक निवासी सेक्टर 48 है। जो उसे होने वाली आमदनी का दस प्रतिशत देता है। टीम को दो अलग-अलग कमरों में दिनेश कुमार गुरुग्राम व हरप्रीत निवासी सी.आर. पार्क, कालका जी, दिल्ली मिले। दोनों अपने कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में थे। पुलिस टीम को मौके पर दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड व वेस्ट बंगाल की सात महिलाएं मिलीं। टीम ने छानबीन के दौरान उनको इस मामले में गवाह बनाया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस को इस मामले में स्पा संचालक की तलाश है। महिला थाना प्रभारी सुमन का कहना है कि स्पा संचालक की तलाश में छापा मारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed