फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Property tax data will be improved in Manesar in 10 days

Gurugram News: मानेसर में प्राॅपर्टी टैक्स डेटा में 10 दिन में होगा सुधार

Fri, 07 Jul 2023 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Property tax data will be improved in Manesar in 10 days
निगम आयुक्त ने क्षेत्रीय कराधान विभाग को दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में प्राॅपर्टी टैक्स से संबंधित सभी त्रुटियों को 10 दिन के अंदर सुधारना होगा। निगम आयुक्त साहिल गुप्ता ने क्षेत्रीय कराधान विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पुराने प्राॅपर्टी आईडी पंजीकरण में यदि मकान मालिक का नाम या प्राॅपर्टी संबंधी कोई भी जानकारी अधूरी या गलत है, तो उसका समाधान भी प्राथमिकता से किया जाना सुनिश्चित करें। क्षेत्रीय कराधान कार्यालय द्वारा कोई आपत्ति लगाई जाती है तो उसका 10 कार्य दिवस में समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार प्राॅपर्टी आईडी में मकान मालिक के नाम में बदलाव संबंधी कोई आवेदन कार्यालय को मिलता है तो उसका समाधान तय समय यानि 15 कार्य दिवस के भीतर होना सुनिश्चित करें। जिन प्रॉपर्टी धारकों को पोर्टल पर आवेदन करने में परेशानी है, मानेसर सेक्टर-8 स्थित नगर निगम कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 5 हजार रुपये तक की प्राॅपर्टी टैक्स का नकद भुगतान निगम कार्यालय में किया जा सकता है। इससे ज्यादा की राशि के भुगतान के लिए कमिश्नर नगर निगम मानेसर के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर कार्यालय में जमा करवा सकते है। प्राॅपर्टी डाटा टैक्स में सुधार करने के लिए शनिवार और रविवार को निगम क्षेत्र में विशेष कैंप आयोजित कर रहा है। मानेसर सेक्टर-1 स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय, सेक्टर-8 स्थित नगर निगम कार्यालय व सेक्टर-81 स्थित डीएलएफ अल्टीमा सोसाइटी के क्लब हाउस में कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed