{"_id":"65453f4fef2ea6150202e8b4","slug":"pressured-the-girl-to-talk-by-sending-obscene-photos-on-her-phone-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17830-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवती के फोन पर अश्लील फोटो भेजकर बात करने का बनाया दबाव, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवती के फोन पर अश्लील फोटो भेजकर बात करने का बनाया दबाव, मामला दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 14 थाना क्षेत्र राजीव नगर में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती को बात करने के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। उसके फोन पर अश्लील तस्वीरें भेजी गईं। युवती की शिकायत पर सेक्टर 14 थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली युवती ने बताया कि वह गुरुग्राम में रहकर एक कालेज से बीए कर रही हैं। वह जुलाई 2023 से बदायूं निवासी मोनू को जानती हैं। इस दौरान दोनों की आपस में बातचीत हुई। आरोप है कि मोनू इसके बाद प्यार करने की बात कहकर परेशान करने लगा। उसने ट्रेन के आगे आत्महत्या करने की धमकी देकर बदायूं मिलने के लिए बुलाया।
डर के कारण जब वह 27 अक्तूबर को उससे मिलने के लिए पहुंची तो वह अपने घर ले गया। काफी मशक्कत के बाद वह वहां से वापस आईं। उसके माता-पिता ने भी उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं समझा। इसके बाद युवक ने युवती को फोन पर अश्लील फोटो भेजकर बात करने के ब्लैकमेल किया। काफी परेशान होने के बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।