फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pre-board preparation is being done through online classes

Gurugram News: ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से हो रही प्री बोर्ड की तैयारी

Sat, 03 Jan 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Pre-board preparation is being done through online classes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य प्री-बोर्ड की परीक्षाओं के लिए छात्रों की तैयारी को मजबूत करना है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक बंद हैं। इस अवधि में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विषयवार विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं, ताकि छात्र घर बैठे ही अपनी तैयारी जारी रख सकें। इन कक्षाओं में छात्रों को पाठ्यक्रम की दोबारा से दोहराया जा रहा है और परीक्षा पैटर्न के अनुरूप महत्वपूर्ण प्रश्नों पर फोकस किया जा रहा है। ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षकों द्वारा डाउट सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार करना है।


वर्जन
बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, ऐसे में छुट्टियों का सही उपयोग जरूरी है। स्पेशल और ऑनलाइन कक्षाओं से विद्यार्थियों को विषयों की बेहतर समझ मिल रही है और उनकी तैयारी मजबूत हो रही है।- प्रदीप, पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed