फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   pollution

प्रदूषण को रोकने के लिए यातायात व्यवस्था को किया जाएगा दुरुस्त

Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
pollution
गुरुग्राम। शहर में दिनों-दिन बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला उपायुक्त ने यातायात विभाग, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य विभागों को लिखित निर्देश जारी कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने व एनजीटी मानकों का अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया है। वहीं10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ एनजीटी मानकों के तहत रोक लगाई जाएगी। वहीं, आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए व्यस्ततम सड़कों व चौराहों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाते वाहन के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत जब्त करने व वाहन चालक के खिलाफ भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। वाहनों की अवैध पार्किंग व फुटपाथ पर अवैध कब्जे के कारण भी आए दिन शहर में जाम लगता है, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं विकास सदन व लघु सचिवालय परिसर के आस-पास सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े किए गए वाहनों का बड़े पैमाने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदूषण में नहीं आई कमी
दिवाली से पहले ही प्रदूषण रफ्तार पकड़ने लगा है। शुक्रवार को भी शहर में प्रदूषण 280 एसपीएम (सस्पेंडेड पर्टिकुलर मैटर) दर्ज किया गया। जिसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 344 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर मीटर दर्ज की गई। दिवाली से पहले ही शहरवासियों ने पटाखे छोड़ने शुरू कर दिए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed