फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pollution contol would be done through Australian technique

आस्ट्रेलिया की तकनीक से होगा प्रदूषण पर नियंत्रण

Thu, 10 Oct 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pollution contol would be done through Australian technique
फरीदाबाद। आस्ट्रेलिया की तकनीक से शहर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए शहर में तीन जगहों पर कंटीन्यूअस एमवीएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) स्थापित किए जाएंगे। इस योजना पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे वायु शुद्धता की सटीक जानकारी क्षेत्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को मिल सकेगी। इसके लिए पंचकुला मुख्यालय से विभाग को अनुमति मिल गई है। फिलहाल शहर में दो जगह ये स्टेशन कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी फरीदबाद में वर्तमान में सेक्टर-16 और बल्लभगढ़ स्थित नत्थू कॉलोनी में स्टेशन कार्यरत है। इनमें केवल एक से दो किलो मीटर तक के दायरे में आने वाले प्रदूषण को मापा जा सकता है। ऐसे में इन दोनों स्टेशन से 207.8 वर्ग किलोमीटर में फैले शहर में प्रदूषण स्तर की समुचित जानकारी जुटाना संभव नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर आ रही डेली बुलेटिन में ही सेक्टर-16 और बल्लभगढ़ के कुछ हिस्से रिपोर्ट मिल पाती है। उसे पूरे शहर के प्रदूषण का आंकड़ा माना जाता है। इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए 3 और उक्त स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। ये स्टेशन एनआईटी, नहर पार और आईएमटी में स्थापित किए जाएंगे। इन क्षेत्रोें में औद्योगिक इकाइयां बहुत है। अक्सर शिकायत रहती है कि इन क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर काफी रहता है। इसलिए यहां इसे स्थापित करने की योजना है। इसके बाद इन क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर की पल-पल मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन

पीएम-10 की मिलेगी सटीक जानकारी
सेक्टर-16 और बल्लभगढ़ स्थित स्टेशन में पीएम-10 को नहीं मापा जा रहा है। दोनों स्थानों पर मापने की कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा वहां तापमान को मापने की भी व्यवस्था नहीं है। इससे विभाग को पीएम-10 और तापमान की समुचित जानकारी नहीं मिल पाती है। उक्त तीनों जगहों पर स्थापित होने वाले स्टेशन में लगने वाले मशीन को आस्ट्रेलिया से मंगाया जाएगा। इनसे पीएम-2.5 के अलावा पीएम-10, हवा की रफ्तार, दिशा, तापमान की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। इसके लिए आस्ट्रेलिया से अत्याधुनिक तकनीक से लैस तीन मशीन मंगाई जा रही है। इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। इनसे पीएम-10 तक की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद वहां प्रदूषण नियंत्रण के लिए काम किया जाएगा। - जय भगवान, क्षेत्रीय अधिकारी, एचएसपीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed