फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Political Heat in Sohna Mandi: Hooda Raises Questions Over Procurement System

Gurugram News: सोहना मंडी में सियासी गर्मी, हुड्डा ने खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल

Mon, 13 Apr 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Political Heat in Sohna Mandi: Hooda Raises Questions Over Procurement System
बोले, किसान को बना दिया अपराधी जैसा, एमएसपी से नीचे बिक्री और जटिल प्रक्रियाओं पर घेरा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। रबी सीजन के बीच सोहना अनाज मंडी सियासी टकराव का केंद्र बन गई है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी का दौरा कर सरकार की खरीद व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। मंडी में किसानों और आढ़तियों से संवाद के बाद हुड्डा ने कहा कि मौजूदा नीतियों ने किसान को अपराधी जैसा महसूस करने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां राहत देने के बजाय परेशानियां बढ़ा रही हैं।
हुड्डा ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, गेट पास और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पारदर्शिता के नाम पर लागू ये सिस्टम जमीन पर किसानों के लिए जटिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन, गारंटर, गेट पास और बायोमेट्रिक जैसी औपचारिकताओं के कारण मंडियों में लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि अव्यवस्था और देरी के चलते किसान मजबूरी में अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बेच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि एमएसपी पर सुचारू खरीद सुनिश्चित करे, लेकिन मौजूदा हालात इसके विपरीत हैं। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। हुड्डा ने विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed