{"_id":"60f316968ebc3e79ad31f964","slug":"police-remand-of-the-accused-of-fake-call-center-completed-reached-jail-gurgaon-news-noi594149373","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों की पुलिस रिमांड पूरी, पहुंचे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों की पुलिस रिमांड पूरी, पहुंचे जेल
विज्ञापन
गुरुग्राम। अमेजन कंपनी का फर्जी कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी करने के आरोप में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम द्वारा छापा मार कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की दो दिन की पुलिस रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई। इस दौरान पुलिस ने उनसे निशानदेही कराने व वारदात मेें इस्तेमाल होने वाली स्क्रिप्ट व अन्य सामान बरामद किया। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां पर उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के प्रभारी डीएसपी इन्द्रजीत ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुजरात का रहने वाला कोई व्यक्ति फर्जी कॉल सेंटर चला कर अमेरिका के नागरिकों के साथ ठगी कर रहा है, जिसके बाद टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में रात 12 बजे छापा मारा। मौके पर उसे 26 लड़के व दस लड़कियां काम करते हुए मिले। टीम की ओर से कॉल सेंटर चलाने के लिए उनसे कंपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, डीओटी लाइसेंस, मोड ऑफ पेमेंट आदि जानकारी मांगी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही कोई कागजात पेश किए। आरोपियों की ओर से इस फर्जीवाड़े में प्रयोग किए जा रहे 2 हार्ड डिस्क ,1 मोबाइल फोन, टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है। मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। साइबर थाना पुलिस ने इनको दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन पूरी की है।
गिरफ्तार आरोपी
1. मूलरूप से अहमदाबाद व हाल गुरुग्राम के सेक्टर-23 निवासी मुकुल सिंह चौहान।
2. मूलरूप से अहमदाबाद व हाल गुरुग्राम के सेक्टर-23 निवासी आलोक सिन्हा।
3. मूलरूप से राजस्थान व हाल गुरुग्राम के सेक्टर-23 निवासी विजय पाल सिंह।
4. मूलरूप से अहमदाबाद व हाल गुरुग्राम के सेक्टर-23 निवासी समीर कावले।
5. मूलरूप से अहमदाबाद व हाल गुरुग्राम के सेक्टर-23 निवासी गौरांग शर्मा।
6. मूलरूप से अहमदाबाद व हाल गुरुग्राम के सेक्टर-23 निवासी रवि शिरके।
7. नागालैंड व हाल गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 निवास निवासी बौपंग फोम।