फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police is strict on those who drink alcohol in public places

Gurugram News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस सख्त

Thu, 28 May 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Police is strict on those who drink alcohol in public places
एक दिन में 226 लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

अवैध रूप से ढाबों, रेहड़ियों और रेस्तरां में शराब पिलाने वालों के खिलाफ भी अभियान तेज
गुरुग्राम। पुलिस ने अब सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खुले में शराब पीनों वालों को लगातार पुलिस हिरासत में ल रही है, साथ ही बिना अनुमति के शराब पीलाने वाले ढाबों, रेस्तरां, रेहड़ियों पर भी छापा मारा जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 27 मई को पुलिस ने एक दिन में 226 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए लोगाें को चेतावनी देकर व शांति बनाए रखने का बांड भरवाकर छोड़ दिया गया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़कों किनारे सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 226 लोगों को पकड़ा। इसके बाद उनको संबंधी थानों में ले जाया गया। जहां पर हिरासत में लिए गए लोगाें को चेतावनी देकर व शांति बनाए रखने का बांड भरवाकर छोड़ दिया है। पुलिस द्वारा अब ठेकों व वाइन शॉप के आसपास अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों व खोखों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की जाएगी। जांच के दौरान किसी रेहड़ी या खोखे पर शराब पिलाते हुए पाया गया तो उसको खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वाइन शॉप व ठेके संचालकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि वे अपने ठेकों या शॉप के पास लोगों को शराब न पीने दें। अगर कोई ठेका संचालक निर्देशों को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article