{"_id":"5e99d7898ebc3e768a1b4979","slug":"police-has-arrested-the-patient-escape-from-quarentine-centre-gurgaon-news-noi5054604121","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटिन सेंटर से भागे संदिग्ध मरीज को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटिन सेंटर से भागे संदिग्ध मरीज को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटिन सेंटर से भागे संदिग्ध मरीज को पुलिस ने पकड़ा
गुरुग्राम। सेक्टर-9 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने क्वारंटिन सेंटर से भागे संदिग्ध मरीज को पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-9 से ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया की क्वारंटिन सेंटर के बाहर निगरानी बढ़ा दी है।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-9 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटिन सेंटर में पालम विहार निवासी शहबाज अहमद संदिग्ध तौर पर भर्ती था। उसका कोरोना जांच का सैंपल लेकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। शाम करीब 4 बजे संदिग्ध मरीज शौच करने के लिए गया। जहां मौका पाकर शौचालय की खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गया। मरीज के फरार होने की सूचना मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम को उसके पीछे लगाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्ध को सेक्टर-9 एरिया से पकड़ लिया। पुलिस में तैनात मुख्य सिपाही सुरेश कुमार ने बताया की आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। यह पता लगाया जा रहा है की वह इस दौरान किन-किन के संपर्क में आया था। फिलहाल उसे दोबारा क्वारंटिन में रखा गया है।