फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police detained people protesting outside liquor contract

Gurugram News: शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 18 Jun 2023 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Police detained people protesting outside liquor contract
आबकारी विभाग के अधिकारी ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

फोटो..
-12 जून को ठेका खोला जाना था, गांववासियों की मांग गांव के पास न हो ठेका




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। खांडसा गांव में शराब ठेके के बाहर एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे गांववासियों को रविवार दोपहर सेक्टर 37 पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन स्थल पर लगे टेंट को हटवा दिया गया है। इसके साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारी की तरफ से कई लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं हिरासत में लेने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर भी प्रदर्शन किया।

गांव खांडसा में हीरो हाेंडा चौक के पास एनएच 48 के सर्विस रोड के पास हरियाणा सरकार की ओर से पॉलिसी के अनुसार जी टाउन वाइन नाम से शराब ठेके को लाइसेंस दिया गया था। 12 जून को ठेका खोला जाना था। इसके विरोध में कई गांववाले आ गए। उन्होंने ठेके के बाहर ही टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार को ठेके के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में खांडसा गांव समेत आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोग शामिल रहें। सभी ने एक सुर से शराब ठेके का लाइसेंस रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने लिया एक्शन

शनिवार को प्रदर्शन के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी नरेश चौधरी लोगों को समझाने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि पॉलिसी के तहत ही ठेका दिया गया है। ठेके के पास 150 मीटर में न ही कोई स्कूल है और न मंदिर। आरोप है कि समझाने के दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने उनसे दुर्व्यवहार किया। उन्होंने सेक्टर 37 थाने में 40 से 50 लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया। इसके बाद रविवार को सेक्टर 37 पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया। सभी को थाने ले जाया गया। यहां भी गांववासियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए प्रदर्शन कर रहे गांव के लोग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ठेके की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है। रात में शराब पीकर लोग हुड़दंग करते हैं। इससे गांव के बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल है। लोग ठेके से शराब खरीदकर रोड पर ही बैठकर पीने लगते हैं। कुछ शराब के नशे में निर्वस्त्र तक हो जाते हैं। गांव के नजदीक ठेके के संचालन पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में फिल्म अभिनेता राज चौहान, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, ओमबीर चौहान, सतपाल, रिंकू प्रधान, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, दिनेश शर्मा, पिंटू शर्मा, राकेश कुमार, पूनम राघव, अनीता, पदमा, निर्मला, रेखा रानी, बीर सिंह पवार, कमल चौहान, सतपाल राघव, बाबू राघव, राम सिंह, रण सिंह राघव और राजबाला सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed