{"_id":"6a355270e95535ea7208670d","slug":"police-arrested-three-accused-in-case-involving-murder-and-burning-of-an-elderly-man-in-gurugram-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: डंडों से पीटकर छीनी जिंदगी, सबूत मिटाने के लिए शव जलाया; अंगुली से अंगूठी निकालकर भी बेच दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक वारदात: डंडों से पीटकर छीनी जिंदगी, सबूत मिटाने के लिए शव जलाया; अंगुली से अंगूठी निकालकर भी बेच दी
Fri, 19 Jun 2026 08:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:00 PM IST
सार
गुरुग्राम में 64 वर्षीय बलराम की डंडों से पीटकर हत्या कर शव जला दिया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम सेक्टर-37 थाना इलाके में 12 जून की रात से लापता 64 साल के बलराम की डंडों से पीटकर हत्या के बाद शव को जला दिया गया। शव जलाने से पहले आरोपियों ने उनके हाथ की ऊंगली से सोने की अंगूठी भी निकाल ली थी। इसे आरोपियों ने 70 हजार रुपये में बेच दिया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों में यूपी के गाजियाबाद का 18 साल का विशेष तोमर, यूपी के बुलंदशहर का 30 साल का मिथुन और सोनीपत के खरखौदा का 41 साल का संदीप शामिल है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
14 जून को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की प्राथमिकी
मामले में सेक्टर-37 थाना पुलिस को 14 जून को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। खांडसा निवासी 64 साल के बलराम के बेटे ने शिकायत पुलिस को दी थी। इसमें कहा गया कि बलराम 12 जून की रात से गुम हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी सबूतों, सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र और सुरागों के आधार पर जांच में पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को जला दिया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गाली देने पर मौत के घाट उतारा
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी मिथुन गुरुग्राम में ऑटो चलवाने का कार्य करता है। आरोपी विशेष व संदीप गुरुग्राम में पशुपालन का कार्य करते हैं और खांडसा क्षेत्र में रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि मृतक आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करता था। 12 जून की रात को भी मृतक बलराम द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की गई थी। इसी के चलते तीनों आरोपियों ने मिलकर मृतक को डंडों से पीटकर मार डाला।

बाइक पर शव सुनसान जगह ले गए और जला दिया
हत्या करने के बाद आरोपी संदीप व विशेष तोमर मृतक के शव को बाइक पर रखकर ले गए। वारदात स्थल से लगभग 500 मीटर दूर गांव खांडसा स्थित खाली स्थान पर आरोपी पहुंचे। सबूत मिटाने की नीयत से आरोपियों ने शव को आग लगा दी। आरोपियों ने शव के पूरी तरह जल जाने तक वहीं रुककर निगरानी की। आरोपियों ने मृतक के हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर लगभग 70 हजार रुपये में एक सुनार को बेच दी थी। पुलिस टीम ने एक अंगूठी बरामद कर ली है। आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का एक केस सोनीपत में, मिथुन के खिलाफ मारपीट का एक केस गाजियाबाद में और एक केस गुरुग्राम में पहले से दर्ज है।