फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police alert for open namaz, deployed soldiers at different points

खुले में नमाज को लेकर पुलिस सतर्क, अलग-अलग प्वाइंट पर किया जवानों को तैनात

Thu, 23 Dec 2021 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Police alert for open namaz, deployed soldiers at different points
गुरुग्राम। खुले में नमाज को लेकर अब तक प्रशासन का रवैया साफ नहीं है। जिसके कारण एहतियात के तौर पर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खुले में नमाज की रोक के बाद मौलानाओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस आयुक्त से मिला। जहां पर उनको भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही वक्फ बोर्ड की जमीन खाली कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुस्लिम एकता मंच की ओर से खुले में नमाज पढ़ने को लेकर छह प्वाइंट पर सहमति बनी है। उसके अलावा खुले में होने वाली नमाज को लेकर संशय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आदेश के बाद माना जा रहा है कि किसी को खुले में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। नमाज पढ़ने के दौरान माहौल खराब न हो, इसके लिए पहले से ही संदिग्ध प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौलाना साबिर के नेतृत्व में कुछ मौलाना जो खुले में नमाज पढ़ाते हैं, उन्होंने पुलिस आयुक्त केके राव से मुलाकात की। उन्होंने शांति बनाए रखने की बात कहते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रशासन की ओर से वक्फ बोर्ड की जमीन खाली कराई जाएगी। जिन छह प्वाइंट पर नमाज पढ़ने की अनुमति मिली हुई है, फिलहाल वहीं पर नमाज पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed