फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players from Gurugram left to show their strength in the National Championship

Gurugram News: नेशनल चैंपियनशिप में दम दिखाने के लिए रवाना हुए गुरुग्राम के खिलाड़ी

Mon, 08 Sep 2025 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Players from Gurugram left to show their strength in the National Championship
रायपुर में 10 से 12 सितंबर तक किया जाएगा कुराश नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाली सब जूनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप 2025 में इस बार गुरुग्राम जिले के खिलाड़ी हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुरुग्राम से चुने गए सभी खिलाड़ी सोमवार को रायपुर के लिए रवाना हुए। गुरुग्राम से चयनित खिलाड़ियों में पूर्वी जांघू, आशीष चौधरी, वीर, अंश, कल्प, देव गांदास, वंशिका कटारिया, काव्या और अथर्व शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई है।

चयनित खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन कर चुके हैं। अब एक बार फिर इनसे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ियों के कोच का कहना है कि सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी कर रहे हैं। इस बार का लक्ष्य न सिर्फ पदक जीतना है, बल्कि हरियाणा की टीम को चैंपियनशिप दिलानी है। गरुग्राम से इतने अधिक खिलाड़ियों का चयन होना जिले के खेल परिदृश्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यह प्रतिभा आने वाले वर्षो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed