फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Piles of garbage on the roadside, fear of diseases

Gurugram News: सड़क किनारे लगा गंदगी का अंबार, बीमारियां का डर

Wed, 08 Oct 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage on the roadside, fear of diseases
कस्बे के लोगों ने की डंपिंग यार्ड बनाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। नगीना-होडल मार्ग पर लाहबास गांव के पास सड़क किनारे खुले में डाला जा रहा कूड़ा लोगों की सेहत खराब कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण व सफाई कर्मचारियों द्वारा कस्बे का सारा कूड़ा खुले में सड़क के किनारे फेंक दिया जाता हैं।
इससे निकलने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसके अलावा सांस जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बतादें कि पिनगवां-लाहबास रोड पर खुले में फेंके जा रहे कूड़े की वजह से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। हालांकि लोगों की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने डंपिंग यार्ड बनाने की मंजूरी तो दी लेकिन विभाग व पंचायत की अनदेखी के चलते करीब चार साल बीत जाने के बाद भी डंपिंग यार्ड बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। सड़क के किनारे फेंके जा रहे कूड़े की वजह से आने-जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राशिद, नासिर प्रधान, रहीस, नासिर, जमील सहित अन्य लोगों का आरोप है कि काफी दिनों से यही हालात बने हुए हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं हो पाया है। सरपंच प्रतिनिधि गिरिराज प्रसाद का कहना है कि डंपिंग यार्ड बनाने के लिए पंचायत द्वारा जमीन मुहैया कर दी गई है और उस पर काम भी चल रहा है। शहर में जगह-जगह फैल रही गंदगी की शिकायत स्थानीय लोगों ने जिला उपायुक्त को दी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त ने खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी को शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहर में सफाई तो हुई लेकिन मुख्य जगह जहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है उसे गंदगी को अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन

शहर की सफाई व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए थे। शहर में फैल रही गंदगी की सफाई करवा दी गई थी। नगीना-होडल मार्ग पर जमा गंदगी को जल्द साफ करवाया जाएगा। -सुरजीत सिंह, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी, पिनगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- सड़क किनारे खुले में पड़ा कूड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed